January 13, 2023


माँ शाकम्भरी जयंती समारोह समनापुर नया में प्रदेश एवं जिला स्तरीय पटेल समाज प्रमुखों के साथ शामिल हुए महेश चंद्रवंशी।

पंडरिया (समनापुर नया) :- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम समनापुर नया में मरार(पटेल)द्वारा समाज की आराध्य देवी माँ शाकम्भरी देवी की मूर्तिप्रतिष्ठा कर समारोह का आयोजन किया गया। जिंसमे आसपास की सभी गांवों के पटेल समाज के बन्धुओ का खास उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ पदाधिकारी की आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य माननीय महेश चन्द्रवँशी जी के साथ शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष माननीय रामकुमार पटेल जी,कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं पटेल(मरार) समाज जिलाध्यक्ष माननीय भगवान सिंह पटेल जी,शाकम्भरी बोर्ड सदस्य माननीय हरि पटेलजी सभी मंडल के अध्यक्ष अतिथि के रूप में शामिल रहे। सभी अतिथियों के आगमन पर पटेल समाज के लोगो ने आत्मीत्यता स्वागत किया। तत्पश्चात माँ शाकम्भरी देवी मूर्ति पर पूजा अर्चनाकर समाज के लोगो को संबोधन कर सभी को धन्यवाद एवं साधुवाद किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शोभायात्रा की विशेष आकर्षण रहा जिन्हें अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में महेश चन्द्रवँशी के साथ ग्राम सरपंच एवं पंचगन, रामकुमार ठाकुर, गौतम शर्मा, लेखराम पटेल, संतोष पटेल, गंगाराम पटेल, सालिक पटेल, नेतराम राम पटेल, बिसाल पटेल, बल्लू पटेल ग्रामवासी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch