February 02, 2023


केवल चुनावी दृष्टिकरण का बजट है - शुभम चंद्राकर

पंडरिया - ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस कुंडा शुभम चंद्रारकर ने कहा देश के वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-2024 का आम बजट पेश किया है, इस वर्ष होने वाले चुनाव को देखकर दृष्टिकरण का बजट पेश किया है, जबकि पिछले 5 वर्षों में लगातार महंगाई बढ़ते चले जा रहा है। प्रतिदिन उपयोग आने वाले सभी चीजों का दाम दिन-ब-दिन बढ़ते चले जा रहा है, 96.27 रुपए डीजल 102 रुपए प्रतिलीटर पेट्रोल के दाम में वृद्धि से सबसे ज्यादा किसानों को नुकसान हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीने वादा किया था, की किसान के फसल के उत्पादन के लागत से धान का डबल रेट दिलाने का 2 करोड़ शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी देश के प्रति नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए एवं महिला सशक्तिकरण मनमोहन सिंहजी के कार्यकाल में रसोई गैस की कीमत ₹500 थी, आज उसी रसोई गैस की कीमत 1125 रुपया हो गई। आज हिंदुस्तान में 50% मध्यम और गरीब तब के लोग रसोई गैस भरवाने के लिए पैसे नहीं है, लाखों घरों में गैस सिलेंडर खाली पड़ा है, इनकम टैक्स में 5 लाख की जगह पर 7 लाख किए जाने से जनता का विशेष कोई लाभ नहीं मिलेगा। इस प्रकार 2023- 2024 का आम बजट केवल सक्षम व्यक्तियों को ही लाभ मिलेगा, इस बजट में बेरोजगारों का रोजगार एवं बड़ी मंगाई को कैसे कम किया जाए इस बात से जीत पूरे बजट में सही नहीं किया है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch