February 06, 2023


प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी का 6 दिवसीय धुँआधार दौरा 7 फ़रवरी से शुरु, कार्यक्रमों मे होंगे शामिल, कांग्रेसजनों से करेंगे भेंट मुलाक़ात।

पंडरिया - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जांजगीर-चाम्पा व शक्ति जिला के संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी का 7 फ़रवरी से 6 दिवसीय जनसम्पर्क भ्रमण कार्यक्रम प्रारम्भ हो रहा है। इस दरम्यान श्री तिवारी 7 फ़रवरी को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भूड़कुड़ा, दशरंगपुर, सोनपुरी, गुड़ा एवं बिपतरा जायेंगे तथा इन ग्रामों मे कांग्रेसजनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों मे शामिल होंगे। 8 फ़रवरी को रायपुर जायेंगे जहाँ मुख्य्मंत्री श्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम तथा वन, पर्यावरण एवं कानूनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर से मुलाक़ात करेंगे। श्री तिवारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 फ़रवरी को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी रामपुर द्वारा आयोजित हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम मे शामिल होंगे, इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कबीरधाम जिले के लिये नियुक्त प्रभारी पूर्व विधायक श्री सियाराम कौशिक भी उपस्थित रहेंगे। 10 फ़रवरी को जांजगीर जिले के पामगढ़ विधानसभा मुख्यालय मे छत्तीसगढ़ शासन के कृषि, जल संशाधन तथा पंचायत व ग्रामीण विकासमंत्री श्री रविंद्र चौबे के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित किसान सम्मान समारोह मे शामिल होंगे। 12 फ़रवरी को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाघामुड़ा मे मालगुजार स्व.मेलन तिवारी के वार्षिकश्राद्ध मे शिरकत कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात शिवशक्ति पीठ गौरकापा धाम जायेंगे। श्री तिवारी 13 फ़रवरी को साजा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों मे मंत्री श्री रविंद्र चौबे के साथ शामिल होंगे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch