कवर्धा - छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के पूर्व पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड़ने के हिसाब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर जो राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण गांव है, उन जगहों पर पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी ने कार्यकर्ताओं की बैठक, सम्मेलन, जयंती एवं अन्य सामाजिक सम्मेलन कराकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किये थे।
इसी परिप्रेक्ष्य मे मई 2018 मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी ने ग्राम दशरंगपुर मे किसान महापंचायत का आयोजन किये थे। तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री भूपेश बघेल के मुख़्य आतिथ्य मे आयोजित इस किसान महापंचायत मे श्री मोहम्मद अकबर, डॉक्टर चरणदास महंत, श्री रविंद्र चौबे, श्रीमती स्व.करुणा शुक्ला, बैजनाथ चंद्राकर सहित कबीरधाम जिला के तमाम दिग्गज नेता उपस्थित थे। भीषण गर्मी मे हजारों की संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्ता और किसानो ने इस महापंचायत में शिरकत किये थे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के बहाने कार्यकर्ताओं और बूथ, सेक्टर व ज़ोंन कमेटी के पदाधिकारियों से मिलजुल रहे है। भेंट मुलाक़ात के सिलसिले मे श्री तिवारी जब दशरंगपुर, खंडसरा, भुरकुड़ा, सोनपुरी, गुढ़ा एवं विपतरा ग्राम मे आयोजित कार्यक्रमों मे शामिल होने पहुंचे, तो लोगों ने बड़े उत्साह से श्री तिवारी का स्वागत करते हुये किसान महापंचायत की याद दिलाये। श्री तिवारी का भूड़कुड़ा गांव पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक भवन मे स्वागत किये, तत्पश्चात सोनपुरी मे सिन्हा परिवार मे आयोजित श्रीमदभागवत महापुराण कथा मे शामिल हुये, फिर अमरलाल सिन्हा एवं ईश्वरी साहू के निवास पहुँच कर भेंट मुलाक़ात किये। गुढ़ा मे आयोजित नवधा रामायण मे शामिल होकर सरपंच कपिल साहू के निवासस्थान और चौपाल मे बैठकर पंचायत प्रतिनिधियों एवं कोंग्रेसजनों से चर्चाकर ग्रामविकास की योजनाओं और समस्याओं के सन्दर्भ मे विचार विमर्श किये।
श्री तिवारी इसके पश्चात ग्राम विपतरा मे कांग्रेस नेता ब्यास चंद्राकर के निवास पहुंचकर नवजात कन्या को आर्शीवाद देकर लोगों से मुलाक़ात किये। इस दौरान बूथ, सेक्टर एवं जोन कमेटी के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि सहित कांग्रेस जन बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।