BREAKING

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का कवर्धा पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया आत्मीय स्वागत।

Share:

कवर्धा, 09 फरवरी 2023 - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर पहुंचे। नागरिकों में प्रदेश के मुखिया के स्वागत में जोरदार उत्साह दिखा। हेलीपैड में नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, मुखीराम मरकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा अगम अनंत, श्रीमती गंगोत्री योगी, गणेश योगी, लालबहादुर चंद्रवंशी, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, डीएफओ चूड़ामणि सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

Share:

Popular News