कबीरधाम - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 85वां अधिवेशन 24, 25 एवं 26 फ़रवरी को रायपुर मे होने जा रहा है। इसकी तैयारी के लिये आर्गेनाइजिंग कमेटी एवं स्वागत समिति का गठन किया गया है। चुंकि देश भर के तक़रीबन 12 हजार कांग्रेसी नेतागण इसमे हिस्सा लेंगे।इसलिये मुक़्क़मल इंतजाम को लेकर दिग्गज कांग्रेसी नेताओं से लैस स्वागत समिति की बैठक 14 फ़रवरी मंगलवार को राजीव भवन रायपुर मे आयोजित किया गया है। ज्ञात हो कि स्वागत समिति का चेयरमैन श्री मोहन मरकाम है, तथा सह चेयरमैन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हैँ, इस समिति मे छत्तीसगढ़ शासन के सभी कबिनेट मंत्री, सांसद, 50 विधायक तथा छत्तीसगढ़ के कुछ चुनिंदा बड़े नेताओं को इस स्वागत समिति मे रखा गया है। जिसमे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी भी शामिल है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम के उपस्थिति मे स्वागत समिति की बैठक मंगलवार को दोपहर एक बजे राजीव भवन मे होगा।इस बैठक मे प्रदेश महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी भी शामिल होंगे।