February 15, 2023


मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत घेरा गया विधायक मोहित राम केरकेट्टा का आवास

कोरबा - सत्ताधारी कांग्रेस सरकार को पुराने वादे याद दिलाना व लोगों की समस्याओं से अवगत कराने पूरे प्रदेश में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम भाजपा चला रही है। इसी कार्यक्रम के तहत आज पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा के निवास को घेरने भाजपाई निकले। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में किए गए इस आंदोलन में प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल, जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू, जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे, विधानसभा प्रभारी बृजेश शुक्ला, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा समेत भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।  

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch