February 17, 2023


ऋचा जोगी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने थामा जोगी कांग्रेस दामन, पंडरिया विधानसभा के ग्राम भरेवापारा सहित ग्राम करपी, अमलडीहा, बरेजहाँ, डोमनपुर, पुतकी, झिरिया, नरसिंगपुर सहित आसपास छेत्र के ग्रामीणों ने ली सदस्यता।

ग्राम परसवारा में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ व श्री शिवपुराण कथा में भी हुई शामिल। स्वर्गीय जोगीजी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे गरीब, किसान, मजदूर, शोषित लोगो की पार्टी, ये पार्टी नही परिवार है, और इस परिवार में सभी का स्वागत है – ऋचा जोगी 2023 के आने वाले विधानसभा चुनाव में पंडरिया छेत्र की जनता जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजे – ऋचा जोगी पंडरिया - चुनावी वर्ष आते ही सभी राजनीतिक दलों के नेता टॉप गेयर वाली मूड में चल रहे हैं, पंडरिया के ग्राम भरेवपारा में छत्तीसगढ़ में मात्र एक मान्यता प्राप्त अजित जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता ऋचा जोगी भी आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रही, जहाँ उन्होंने कई कार्यक्रमों में शामिल होकर सैकड़ो लोगो को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई और पूरे छेत्र को गुलाबीमय करने का प्रयास किया। जोगी कांग्रेस के युवा नेता रवि चंद्रवंशी के अगुवाई में आज ऋचा जोगी का पंडरिया आगमन हुआ जहाँ सर्वप्रथम ग्राम भरेवापारा सहित ग्राम करपी, अमलडीहा, बरेजहाँ, डोमनपुर, पुतकी, झिरिया, नरसिंगपुर सहित आसपास छेत्र के हजारों लोगों ने जोगी कांग्रेस की सदस्यता ली, उसके बाद नगर पंचायत पंडरिया में रात्रि होने के बाद भी सैकड़ो पुरुष महिलाओं ने सदस्यता ली, फिर ग्राम परसवारा में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ व श्री शिव महापुराण कथा में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। ऋचा जोगी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़वाशियो को स्वर्गीय अजीत जोगी की कमी का एहसास हो रहा है, जिस प्रकार राज्य की सरकार अपने आप को तानासाही समझ कर गरीब, किसान, मजदूर, शोषित वर्ग को कुचलने का काम कर रही हैं, जिसके आगे अन्य विपक्षी दल चुप बैठे है, जिसके कारण उनको अति करने की छूट सी मिल गई है, परन्तु अब हम लोगो को चुप नही रहना है, जोगीजी ने हमारी पार्टी का निर्माण छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के हितों की रक्षा के लिए किया है, अब समय आ गया है, कि आप सभी मिलकर हमे मजबूत करे ताकि अमितजोगीजी को इस ठगेस सरकार से लड़ने की ताकत मिले। ऋचा जोगी ने आगे कहा कि जोगी कांग्रेस पार्टी नही परिवार है औऱ हमारे परिवार में सभी का स्वागत है, मुझे विस्वास है कि 2023 के आने वाले विधानसभा चुनाव में पंडरिया छेत्र की जनता जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजेगी। सभा को जोगी कांग्रेस के पंडरिया के युवा नेता रवि चंद्रवंशी प्रदेश अध्यक्ष छात्र संगठन, अस्वनी यदु युवा जिलाध्यक्ष ने क्रमशः सम्बोधित किया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि चंद्रवंशी, अस्वनी यदु, संजय बंजारे, देवा भास्कर, विजय श्रीवास, जलेस्वर खूंटे, खुमान कुर्रे, शुशील चंद्राकर, मन्तराम बघेल, टीकाराम , मिलाउ पन्द्राम, ऋषि चंद्राकर, जित्तू,रोहित, राहुल, नरोत्तम, अनिल, नंदराम कुर्रे, संजय बंजारे, भोलाराम भास्कर, चेतन, विजय, राहुल, सुंदरलाल, सुकालू, केजहा, धर्मेंद्र, मनोज, मनसा राम, बेदराम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch