कवर्धा - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 85 वां महाधिवेशन 24 से 26 तक रायपुर मे होने जा रहा है, जिसमे देश भर के लगभग 12 हजार कांग्रेसी नेता भाग लेंगे।महाधिवेशन की सफलता के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रभारी महामंत्री कुमारी शैलजा के मार्गदर्शन मे तैयारी मे लगे हुये हैँ। भूपेश कैबिनेट के सभी मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी 13 उपसमितियों के माध्यम से अधिवेशन के मुकम्मल इंतजाम मे लगे हुये है, लेकिन जिस तरीके से केंद्र मे बैठी मोदी सरकार इस अधिवेशन को असफल करने ED के माध्यम से प्रदेश के दिग्गज और जिम्मेदार कांग्रेसी नेताओं के ऑफिस और घर मे छापा मार कार्यवाही कर रही है, उसका प्रतिकार छत्तीसगढ़ के आम कॉंग्रेसी कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री तक कर रहे हैँ।
इस बदली हुई परिस्थिति का मुकाबला करने के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम ने प्रदेश के वरिष्ठ एवं दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को अधिवेशन तक रायपुर मे ही रहने का निर्देश दिये हैँ। इसी क्रम मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी जिन्हे कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शनीय समिति का संयोजक के अलावा अलग अलग समितियों मे जिम्मेदारी दे रखा है, उन्हे आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा तथा प्रदेशाध्यक्ष श्री मरकाम ने 26 फ़रवरी याने महाधिवेशन समाप्त होने तक रायपुर मे ही रहने का निर्देश दिये। इस कारण श्री तिवारी अपने प्रभार वाले जिले जांजगीर एवं शक्ति तथा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर महाधिवेशन की सफलता के लिये प्रदेश कांग्रेस के दिशा निर्देश मे जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैँ।