BREAKING

पंडरिया ब्लाक के हितग्राहियों का 2 साल में नही बन पाया राशन कार्ड, भाजयुमों ने प्रशासन को दिया ज्ञापन।

Share:

         रामकुमार टण्डन, पंडरिया

शासन-प्रशासन निष्क्रियता के कारण पंडरिया छेत्र के गरीबो को कोविड 19 के समय केंद्र व राज्य सरकार की मुफ्त चावल योजना का नही मिला लाभ -- कैलाश चंद्रवंशी

अतिशीघ्र राशन कार्ड बनाने जिलाधीश के नाम ज्ञापन।

पंडरिया ब्लाक अंतर्गत 144 ग्राम पंचायत और उनके आश्रित ग्राम के हजारों हजार हितग्राहियों के द्वारा विगत 2 वर्षो में कई बार नए राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन जमा करने के बाद भी आज दिनांक तक किसी भी हितग्राही को राशनकार्ड प्राप्त नहीं हुआ। अधिकारियों की लापरवाही और शासन की निष्क्रियता के कारण गरीब राशनकार्ड के लिये वर्षो से भटक रहे है, कई बार आवेदन जमा करने और जिला खाद्य कार्यालय से लेकर जनपद पंचायत के सैकड़ों बार चक्कर लगाने के बाद भी आज दिनांक तक आखिर गरीबों को राशन कार्ड क्यो नही मिला। ज्ञात हो कि राशन कार्ड नहीं मिलने के कारण केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा कोविड-19 के समय मुफ्त में मिलने वाले चावल से भी गरीबो को वंचित होना पड़ा। आज जिलाधीश के नाम ज्ञापन देकर पंडरिया ब्लाक में आवेदन किए गए समस्त आवेदनकर्ताओं को राशनकार्ड बनाकर अतिशीघ्र जारी करने ज्ञापन दिया। जिसमें प्रमुख रुप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र मानिकपुरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तुकेश चंद्रवंशी, योगेश चंद्रवंशी, बुलाटी चंद्राकर, रामचरण साहू, धनराज निषाद, रामकिशोर चंद्राकर, आजु राम साहू, गिरवर साहु उपस्थित थे।

Share:

Popular News