BREAKING

दो विपत्तिग्रस्त परिवार को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर।

Share:

कवर्धा, 28 फरवरी 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत बोड़ला तहसील के ग्राम बदनापानी निवासी सरस्वती की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके मां श्रीमती अमिता को और ग्राम धनडबरा निवासी मंहगुलाल की सर्प काटने से मृत्य हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पत्नी गुनती बैगा को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

Share:

Popular News