March 06, 2023


झुठ का पुलिंदा कांग्रेस सरकार का बजट, घोषणा पत्र में बुजुर्गो को पेंशन के नाम पर छला।

कबीरधाम - छत्तीसगढ़ के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व कोरबा जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू ने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार का यह बजट प्रदेश की जनता का भरोसा तोड़ने वाला बजट है। चुनाव के वक्त भूपेश बघेल ने घोषणा पत्र में यह वादा किया था, कि सरकार बनने पर बुजुर्गों को प्रतिमाह 15 सौ रुपए पेंशन दी जाएगी। लेकिन बजट में केवल 500 का प्रावधान इस झूठी सरकार ने किया हैं। इस सरकार ने अपनी नाकामी छुपाने हेतु लोकलुभावन बजट पेश किया है, जिस पर प्रदेश की जनता भरोसा नहीं करेगी व आगामी चुनाव में बुजुर्गों की हाय इस सरकार को ले डूबेगी।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch