कबीरधाम - बजट पर प्रतिक्रिया देते हुयें पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा एवं भारत सरकार द्वारा मनोनीत दिशा समिति के सदस्य चंद्र कुमार सोनी ने कहा की - भूपेश बघेल जी का बजट चूनावी बजट है, जो प्रदेशवासियों को कर्ज के बोझ में डालने वाला लोकलुभावन बजट पेश कर वाहवाही लेने वाला बजट है। इससे प्रदेश का भला नहीं होने वाला है, बेरोजगारों सें भी धोखा है, मात्र इसी वर्ष सें लागू होगा, दो साल के बोनस का कोई प्रावधान नहीं किया, बिलासपुर-डोंगरगढ़ रेललाईन का कोई उल्लेख नहीं है, छत्तीसगढ़ में होने वाले छतीस जिले के तीन बचत जिले का इशारा नहीं है, नशामुक्ति का कोई संकेत नहीं है, किसानों कें लियें मंण्डी में फसल बिक्री का बजट में शामिल नहीं है। यह क्योंकि उत्पादन के अनुसार फसल अधिक होने सें व्यापारी शोषण करतें हैं, आकाशीय बिजली से होने वाले छति राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, यह वादाखिलाफी बजट है। और संविदाकर्मियों को नियमितीकरण का घोषणा जनपत्र में था, उसमें भी अंतिम बजट में नियमित करने के लियें बजट में प्रावधान नहीं रखा, केवल वेतन भी नहीं कह सकते मानदेय में बढ़ोतरी किया गया है।