March 07, 2023


भाजयुमो नेता नमो लोढ़ा ने सभी प्रदेशवासियों को होली एवं धुलण्डी के पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

रायपुर -  यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे। भाजयुमो नेता नमो लोढ़ा ने कहा कि यह त्यौहार जीवन में हर्ष एवं उल्लास का प्रतीक है। होली के विविध रंग अनेकता में एकता की हमारी संस्कृति के परिचायक हैं, तथा इसे और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। रंगों और खुशियों से लबरेज यह पर्व हमें आपसी भाईचारे व प्रेम-सौहार्द को बढ़ाने की सीख देता है। नमो लोढ़ा ने सभी से आह्वान किया कि वे समरसता, सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ते हुए प्रदेश की उन्नति में भागीदार बनें। सामाजिक बुराईयों, विषमताओं, कुरीतियों और नकारात्मकता का दहन कर नई सोच, आचरण और उमंग के साथ होली का स्वागत करें।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch