BREAKING

स्वर्णा लेडीज ग्रुप द्वारा किया जायेगा समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ का सम्मान और होली मिलन समारोह।

Share:

पंडरिया – नगर के स्वर्णा लेडीज ग्रुप के द्वारा दिनांक 11/03/2023 दिन शनिवार को शाम 4 बजे से एक भव्य और गरिमामयी समारोह के माध्यम से पंडरिया मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ का जिस मे शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, और सामाजिक कार्य मे जो उल्लेखनीय कार्य कर रहे है, उन मे से मुख्य लोगो का अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के परीपेक्ष्य मे सम्मान किया जायेगा। साथ ही स्वर्णा लेडीज ग्रुप के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा, इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पंडरिया नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती राजीन गायकवाड़ (अध्यक्ष – नगर पंचायत, पंडरिया) भी शामिल होगी। कार्यक्रम का स्थान – सुयश प्लाजा का प्रांगण होगा। उपरोक्त सभी जानकारी कार्यक्रम के आयोजक मंडल – श्रीमती मीनू छाबड़ा, श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमति स्मृति श्रीवास्तव, श्रीमती स्मृति द्विवेदी, श्रीमति उमा पाठक, श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, श्रीमती सतनाम छाबड़ा के द्वारा दिया गया है व कार्यक्रम के आयोजक स्वर्णा लेडीज ग्रुप पंडरिया है।

Share:

Popular News