March 13, 2023


राजीव युवा मितान क्लब बैजलपुर सेक्टर में होली मिलन कार्यक्रम हुआ।

बोड़ला - बोड़ला ब्लॉक के बैजलपुर सेक्टर के खड़ौदाखुर्द, कामाडबरी, सिघारी, बैजलपुर, मुद्घुसरी, लब्दा, अधरी, कछार, बोदा मिलकर 9 पंचायतों के राजीव मितान क्लब के लोगो ने मिलकर कंकालिन में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें प्रमुख रूप से जिला समन्वयक मनीष शर्मा शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया, होली मिलन को सम्बोधित करते हुए राजीव मितान क्लब के जिला समन्वयक मनीष शर्मा ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाई चारे का पर्व है, सब मिलकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले लगाते है, कुछ लोग आपसी भाई चारे को खत्म करना चाहते है, ऐसे लोगो को हम सब को मिलकर सफल नही होने देना है, मितान क्लब के लोग मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी व कैबिनेट मंत्री अकबर भाई के विकास को जन जन तक पहुचाने का काम करे गए होली मिलान कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी गोरेलाल चंद्रवंशी, जोन प्रभारी दुर्पत गढ़ेवाल, जनपद सदस्य राजेश मरावी, सरपंच आनंद मरावी, इसराइल खान, भवर सिंह, छोटू वर्मा, प्रीतम nsui जलेश धुर्वे सहित बड़ी संख्या में मितान क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch