BREAKING

कलेक्टर ने पीएमजेजेवाई के तहत हितग्राही श्रीमती चांदनी काठले को 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

Share:

कवर्धा 18 मार्च 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कलेक्टर कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हितग्राही श्रीमती चांदनी काठले को 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल उपस्थित थे। भारतीय स्टेट बैंक कवर्धा के मुख्य प्रबंधक श्री नरसिंह रामटेके ने बताया की श्री मन्नो काठले द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत पॉलिसी लिया गया था। श्री मन्नो काठले की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी श्रीमती चांदनी काठले द्वारा योजना के तहत क्लेम किया गया था। जिसके तहत भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कारवाई करते हुए राशि प्रदान कर हितग्राही को लाभन्वित किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के फाइनेंसियल एडवाईजर श्री रमन महेश्वरी उपस्थित थे।

Share:

Popular News