March 19, 2023


छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के होली मिलन समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन।

जगदलपुर - इस अवसर पर समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की भोजपुरी समाज का छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की धरा ऐसी है, की यहां जो भी आया वह यहीं का होकर रह गया। बस्तर की भूमि सभी को अपने में समाहित कर लेती है, हमारा शहर जगदलपुर सामाजिक सद्भावना का ऐसा रंग-बिरंगा संसार है, जहां पूरे भारत के लोग आपसी भाईचारे के साथ निवास करते हैं, उन्होंने भोजपुरी समाज के लोगों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की होली का त्यौहार आप सभी लोगों के परिवारों में सुख शांति समृद्धि का रंग लेकर आए। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ पार्षद सूर्या पाणी मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह, कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ नेता राजेश अहिर, समाज के वरिष्ठ पी एन सिंह, रंजीत पाण्डे, कौशिक शुक्ला, हरेंद्र यादव, रामनाथ यादव, कृष्णा पाठक, जयशंकर मिश्रा, प्रदीप सिंह, संभागीय अध्यक्ष जे बी सिंह, अध्यक्ष विनोद तिवारी, सचिव अमरनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद यादव एवं अमरेन्द्र दिक्षित समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch