सन 2016 से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार कार्यकर्ताओं के दुःख-सुख में, शामिल हो रहे है प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी।
अतिथि संवाददाता - अश्विन कश्यप
पंडरिया - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी के द्वारा 2016 से लगातार पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता से सघन एवं निरतंर दौरा किया जा रहा है, व क्षेत्र के प्रत्येक छोटे एवं बड़े कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर परिचर्चा भेंट-मुलाकात करते चले आ रहे हैं, साथ-साथ अपने कांग्रेस पार्टी के हित के लिए हमेशा संघर्ष कर रहे हैं, जूझते चले आ रहे हैं, आज हमारे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में दुःख-सुख में हमेशा शामिल होते चले आ रहे हैं, चाहे वह कुई-कुकदुर पंडरिया-दामापुर,मोहगांव कुंडा रूसे कोलेगांव इंदौरी सभी मैदानी क्षेत्र हो चाहे वनांचल क्षेत्र में सभी प्रकार के आयोजनों एवं दुःख सुख के कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं। और जो सुख-दुख के समय में खड़े रहते है वही अपना होता है। और यह सब अर्जुन तिवारी प्रदेश महामंत्री के द्वारा देखने को मिल रहा है, साथ ही साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भेंट-मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी के हित के बारे में हमेशा चर्चा करते रहते हैं, किस तरह काम करें कि पार्टी मजबूत हो हमेशा 2016 से पंडरिया क्षेत्र में संघर्ष कर रहे हैं, कार्यकर्ता को चार्ज करने में लगे हैं जिस समय जरूरत थी कांग्रेस कार्यकर्ता को उस समय से तिवारी के द्वारा काम किया जा रहा है एवं कांग्रेस का झंडा उठाते हुए चले आ रहे हैं पार्टी के एक वफादार सिपाही के रूप में समर्पित भाव औऱ निष्ठाभाव से हमेशा कांग्रेस पार्टी के हित के बारे में सोचते रहते हैं कि पार्टी को आगे कैसे बढ़ाया जाए और साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनेक प्रकार के जनहितकारी योजनाएं लागू किया गया है जिसमें सभी वर्ग के लोग को फायदा मिल रहा हैं उसके बारे में कार्यकर्ता को अवगत कराते रहते हैं एवं चर्चा के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जाता है इसके साथ ही साथ पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में कई बड़े बड़े सफल एवम ऐतिहासिक कार्यक्रम भी उनके नेतृत्व एवं संयोजकत्व में सम्पन्न हो चुका हैं जैसे किसान महापंचायत,सबसे बड़े पंचायत कुंडा में कांग्रेस की होली मिलन समारोह कार्यक्रम से बड़े नेताओं की उपस्थिति में किया श्री तिवारी विधानसभा पंडरिया अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, तत्कालीन राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद अक़बर एवं रविन्द्र चौबे जी के उपस्थिति में बड़े बड़े कार्यक्रम कुंडा, डबरी, नानापुरी, पाढ़ी सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में दिग्गज एवं क़द्दावर नेताओं की उपस्थिति कार्यक्रम आयोजन आयोजित करवा कर कांग्रेस को कोमा से बाहर निकालकर फ़िर जिंदा करने अहम भूमिका निभाया। जिसका परिणाम 2018 के विधानसभा चुनाव में स्पष्ट हो गया है, औऱ आज भी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के उद्देश्य से औऱ छूट गए एवं नाराज़ कार्यकर्ताओं को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए छोटे-बड़े कार्यक्रम कराते रहते हैं। 2016 से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा किया जा रहा है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है, पूरे पंडरिया विधानसभा में यह अमूमन देखने को मिल रहा है एवं समर्थन भी मिल रहा है।
2003 से जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में टिकट की मांग करते चले आ रहे हैं औऱ 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने कर्मक्षेत्र पंडरिया से एक बार फिर टिकट की मांग किये थे, पर किन्ही कारणवश टिकट से वंचित रह गए, विधानसभा पंडरिया क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी लगभग एक दशक से कोमा में चले गए थे, जिसे श्री तिवारी ने 2 साल कड़ी मेहनत एवं संघर्ष कर अपने खून-पसीना सींचकर पूरे पंडरिया क्षेत्र को कांग्रेसमय कर दिया था।