March 31, 2023


जिंदगी फिर चलने लगी जब जैन समाज ने जरूरतमंद लोगों को दिलाया पैर का सहारा।

रायपुर - जैन समाज के इंतजार की घड़ियां अब करीब आ रहीं हैं। आज से ठीक 3 दिन बाद समाज 24वें तीर्थंकर प्रभु महावीर का 2662वां जन्म कल्याणक मनाएगा, हालांकि, पर्व से पहले ही शहर में उत्सव का उत्साह दिखने लगा है। समाज अपने आराध्य के बताएं मार्गों व सिद्धांतों पर चलते हुए शहर में गरीबों व जरूरतमंदों के लिए कई प्रकार के सेवा कार्य कर रहा है। इसके तहत शुक्रवार को चौबे कॉलोनी में जरूरतमंदों को जयपुर पर निशुल्क उपलब्ध कराया गए। इनमें कई ऐसे थे दुर्घटना या किसी बीमारी में पैर कटने की वजह से सालों से चल नहीं पाए थे। जैसे ही जयपुर पैर का सहारा मिला, वे अपने जगह पर ही उठ खड़े हुए। यह जैन समाज द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का ही प्रयास था, कि शुक्रवार दोपहर दर्जनों पीड़ित लोग हंसते-मुस्कुराते हुए अपने घर को लौटे। इस शिविर का आयोजन भारतीय जैन संघटना ने चौबे कॉलोनी मंदिर में किया था। सदर बाजार के अमोलक भवन में कौन बनेगा कर्मचारी स्पर्धा का भी आयोजन किया गया था। तेरापंथ महिला मंडल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही मल्ली महिला मंडल देवेंद्र नगर ने दादाबाड़ी में धार्मिक हाउजी का आयोजन किया। यह स्पर्धा न केवल महिलाओं, बल्कि समस्त समाज जनों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। निमित्त निकाली जा रही प्रभात फेरी की श्रृंखला में शुक्रवार को पंचशील नगर से कटोरा तालाब तक रैली निकाली गई। यहां ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया। महावीर की प्रसादी का इंतजाम साईं नगर स्थित पाम रेसिडेंसी में किया गया था। ----- आज शाम सजेगी अखिल भारत स्तरीय कवियों की महफिल एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में शुक्रवार शाम 7.30 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें कविता तिवारी, शशिकांत यादव, सुशील भोला, प्रियांशु गजेंद्र, दिनेश देसी घी, बंशीधर मिश्रा और डॉ. कमलेश जैन अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। इस दौरान धर्म-समाज और राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत कविताओं का पाठ किया जाएगा। इसके अलावा राजेंद्र नगर के बच्चों द्वारा जीवन की महत्ता पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रभातफेरी की श्रृंखला में शुक्रवार को पंचशील नगर में रैली निकाली जाएगी।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch