April 01, 2023


लोकतंत्र को भाजपा नष्ट कर रही : रेखचंद जैन

जगदलपुर - शुक्रवार को जिला मुख्यालय सुकमा में जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पत्रवार्ता ली। उन्होने कहा कि लोकतंत्र को भाजपा नष्ट कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में आम जनता की आवाज उठाना तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना गुनाह हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर श्री जैन ने जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में पत्रवार्ता ली। उन्होने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्योरा मीडियाकर्मियों के समक्ष रखा। श्री जैन ने कहा कि श्री गांधी के द्वारा संसद में प्रधानमंत्री और उनके उद्योगपति मित्र गौतम अदाणी के मध्य का रिश्ता पूछना भाजपा को इतना नागवार गुजरा कि उसने षडयंत्र कर श्री गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी। यह समूची कारवाई जिस प्रकार से की गई उससे अनेक सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होने गौतम अदाणी की शेल कंपनियों में 20000 करोड़ रुपये का श्रोत भी पूछा। रक्षा क्षेत्र में विदेशी कंपनी व नागरिक की एन्ट्री। श्री जैन ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पत्र वार्ता में इस बात का खुलासा किया है कि अदाणी की कंपनियों में जो 20000 करोड़ रुपये लगाया गया है, वह भाजपा का है। इनमें से कुछ कंपनियां रक्षा क्षेत्र में भी काम कर रही हैं। इसमें से एक कंपनी में चीनी नागरिक की भागीदारी है, जो देश की एकता व अखंडता के साथ खिलवाड़ है। जब श्री गांधी ने यह सवाल प्रधानमंत्री से पूछा तो श्री गांधी को सरकारी आवास खाली करने की नोटिस थमा दी गई। इससे देश के लोगों में गहरी नाराजगी है। भाजपा देश के 140 करोड़ जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। पत्रवार्ता के दौरान सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण देव, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, राजेश नारा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वरी बघेल, पदामी कोसा, आएशा हुसैन समेत अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch