बाज़ार चारभाठा (ठाठापुर) - पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के राजीव युवा मितान क्लब एवं युवा वालीबाल क्लब द्वारा आयोजित भक़्क़ा वालीबाल प्रतियोगिता के समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चन्द्रवँशी पहुँचे। जहाँ उन्होंने क्षेत्रीय वरिष्ठ कांग्रेसी सतीश ठाकुर, सेक्टर प्रभारी हिमलेश निर्मलकर, गौकरण कौशिक, महेश वैष्णव, परमेश्वर कौशिक, हेमराज कौशिक, भारत साहू, ओम कौशिक, गम्मन कौशिक आयोजक समिति के सभी सदस्य तथा ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच के साथ विजेता टीम को पुरस्कृत किये। ज्ञात हो की इस प्रतियोगिता आयोजन में महेश चन्द्रवँशी का विशेष सहयोग। आगमन पर सभी जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओ एवं आयोजक समिति काफी उत्साहित दिखे। चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में अपने खेल जीवन के अनुभव को साझा करते हुए जीवन मे खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं आमंत्रण हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। तथा प्रथम विजेता सारंगपुर टीम तथा द्वितीय विजेता चारभाठा को क्रमशः 12,000/- ₹ एवं शील्ड तथा 6,000/- ₹ एवं शील्ड की नगद राशि ईनाम स्वरूप दिए गये। कार्यक्रम में महेश चन्द्रवंशी के साथ राजू चन्द्रवँशी, शिव गुप्ता, ग्रामवासी, कार्यकर्ता एवं खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।