April 03, 2023


स्थापना दिवस मनाने व बुथ सशक्तिकरण कार्य की समीक्षा, भाजपा कोरबा विधानसभा की बैठक सम्पन्न।

6 अप्रैल स्थापना दिवस मनाने व बुथ सशक्तिकरण कार्य की समीक्षा भाजपा कोरबा की विधानसभा स्तरीय बैठक दिनांक 0३ अप्रैल 2023 को जिला भाजपा कार्यालय कोरबा में दोप. 02:00 बजे संपन्न हुई, जिसमें वक्ता के रूप में जिला संगठन सह प्रभारी श्री गोपाल साहू का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आज के इस बैठक में मंच संचालन कोरबा विधानसभा के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ आलोक सिंह ने एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उमा भारती शराफ़ ने किया। बैठक में जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य जोगेश लांबा, अशोक चावलानी के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, व मंडल प्रभारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष/ महामंत्री, मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्तिकेंद्रो के लिए चयनित किए गए अल्पकालीन विस्तारक, शक्ति केन्द्र के प्रभारी, शक्तिकेन्द्र के संयोजक, सह संयोजक उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch