BREAKING

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2023 (दुर्ग) में कबीरधाम जिले के आरक्षक लवनीत सूर्यवंशी ने मारी बाजी।

Share:

कबीरधाम - जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में लगातार जिले के बालक/बालिका युवक/युवती प्रतिभावान खिलाड़ियो को विभिन्न खेल के माध्यम से लगातार आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का मौका प्रदान किया जा रहा है। इसी तारतम्य में स्वर्गीय मोतीलाल वोरा जी की स्मृति में कुशाभाऊ ठाकरे भवन आदित्य नगर दुर्ग में आयोजित तीन दिवसीय दिनांक-07-04-2023 से 09-04-2023 तक 25 वी राज्य स्तरीय जूनियर सीनियर मास्टर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के अलग-अलग जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों के द्वारा उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया गया। जिसमें कबीरधाम पुलिस के आरक्षक लवनीत सूर्यवंशी के द्वारा कोच सूरज राजपूत भारत हेल्थ क्लब के कुशल दिशा निर्देश में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए SQUAT FIST 120,kg में गोल्ड मेडल, DEADLIFT FIRST 160,kg में गोल्ड मेडल, BANCH PRESS 95,kg सीनियर वर्ग में कांस्य पदक ऑल ओवर रैंक 2nd रैंक प्राप्त कर कबीरधाम पुलिस व जिले का नाम गौरवान्वित किया है। जिन्हें आज दिनांक-11.04.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दिया गया, तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया।

Share:

Popular News