कवर्धा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी के रुप मे पार्षद पद मे निर्वाचित हुए है, एंव आपके द्वारा सार्वजनिक रुप से कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ विभिन्न प्रकार से टीका टिप्पणी आपके द्वारा किया गया है एंव पूर्व मे भी सार्वजनिक स्थान पर कांग्रेस पार्टी एंव कांग्रेस नेताओ के खिलाफ व्यवहार करते आये है, जो कि प्रार्टी विरोधी गतिविधियों मे शामिल होना प्रतित होता है जिससे कांग्रेस पार्टी की छवि धुमिल हुई है जिसके लिए पूर्व मे आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब आपके द्वारा प्रस्तुत किया गया था, लेकिन आपके जवाब अनुसार आपके कार्यशैली में किसी भी प्रकार का सुधार नही होने के कारण आपको 6 वर्ष के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
उपरोक्त संदर्भ का आदेश आज जिलाध्यक्ष नीलकण्ठ चंद्रवंशी ने जारी करते हुवे पार्षद चुनवा खान को 6 साल के लिये पार्टी से निष्कासित कर दिया है।