ग्राम अमलीटोला सेक्टर कोदवागोड़ान में आदिवासियो ने पारंपरिक बैगा नृत्य व गोल्डन माला पहनाकर किए स्वागत।
क्षेत्र के किसान आदिवासी मजदूर ही मेरा परिवार, इन सबका आशीर्वाद ही मेरा अभिमान - रवि चन्द्रवंशी
रात्रि के क़रीब 9बजे मौसम ख़राब होने,आँधी तूफ़ान बारिश होने के बाद भी पनेका (दसरंगपुर) के युववो द्वारा गाड़ी की लाइट कि रोशनी पर अपने युवा नेता का जन्मदिन मनाया गया।
पंडरिया - किसान मज़दूर आदिवाशी वर्ग के हितों को लेकर बिजली सड़क पानी के लिए संघर्ष करने वाले पंडरिया क्षेत्र के ऊर्जावान युवानेता का कल जन्मदिन था, अपने युवा नेता के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पंडरिया क्षेत्र के जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरे विधानसभा में अलग अलग सेक्टरो में सभी जगह अनोखे तरीक़े से जन्मदिन को सेलेबेट्र किए है।
वनांचल क्षेत्र कुई कुक़दूर में पारंपरिक आदिवासी नृत्यो के साथ स्वागत कर गोल्डन माला व चार-चिरौंजी भेट किया गया। वही मैदानी इलाको में जमकर आतिशबाजी व केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया, रात्रि के क़रीब 9बजे मौसम ख़राब होने, आँधी तूफ़ान बारिश होने के बाद भी पनेका के युववो द्वारा गाड़ी की लाइट कि रोशनी पर अपने युवा नेता का जन्मदिन मनाये है जो की उत्साह देखते ही बनता है।
युवा रवि चन्द्रवंशी ने कहा की आज का दिन मेरे लिये एतिहासिक दिन है हमारे सभी छेत्र के कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार अपनी सुविधानुसार शानदार तरीक़े से मेरा जन्मदिन को उत्सव में बदलकर मुझे जो प्रेम स्नेह प्रदान किए है उससे बड़ा उपहार मुझे कभी नहीं मिल सकता,जिसके लिये सभी साथियों की जितनी भी तारीफ़ की जाये वह कम है।
इन जगहों पर केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव।
ग्राम कान्हाखैरो (कांदावानी)
ग्राम अमलीटोला (चतरी)
ग्राम बदौरा, ग्राम पनेका (इंदौरी), पंडरिया, कुण्डा