BREAKING

मेला- मड़ई में शिरकत करने निकले रेखचंद जैन 

Share:

जगदलपुर - विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मेला- मड़ई में शिरकत करने पहुंचे। सर्वप्रथम वे बालिकोंटा पंहुचे, जहां हिंगलाजिन मातागुड़ी में माता हिंगलाजिन समेत अन्य ग्राम्य देवी- देवताओं की पूजा की। उन्होने ग्रामवासियों की मांग पर हाईमास्ट सोलर लाइट यथाशीघ्र लगवाने का आश्वासन दिया। https://youtu.be/BeuGDPbzoX4   इस दौरान बालिकोंटा सरपंच फूलमती, गोपू दुबे, सुरेन्द्र झा, पुजारी मीटू, गोंचा पुजारी, मुन्ना कोतवाल, महादेव नाग, उप सरपंच पातर, पंच लक्ष्मी, बुटलू, धनीराम, दुलमा, पद्मावती, पदलाम नाग, तुलावती, दयालू, दसमू, सिरा, डोलो, खगे पटेल गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, तुषाल काले आदि मौजूद थे।

Share:

Popular News