April 27, 2023


नगर निगम जगदलपुर को मिली 10 करोड़ से अधिक की राशि, पार्षद पहुंचे विधायक जैन का आभार जताने।

जगदलपुर - शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री डा. शिव डहरिया के प्रति आभार जताते कहा कि इससे वार्डों में समग्र विकास होगा, वहां विकास की गंगा बहेगी। शहर के सर्वांगीण विकास के लिए नगर निगम कृत संकल्पित है। उन्होने निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए आभार जताने पहुंचे निगम पदाधिकारियों व पार्षदों का शुक्रिया अदा किया। नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू ने कहा कि संसदीय सचिव के रूप में श्री जैन ने पहले भी अनेक कार्यों की मंजूरी दिलाई है। वरिष्ठ पार्षद व एमआइसी सदस्य राजेश राय ने भी श्री जैन का समस्त पार्षदों की ओर से आभार जताया। उन्होने कार्य प्रारंभ होने से पूर्व विधायक श्री जैन का वार्डों में नागरिक अभिनंदन करने का सुझाव भी दिया। https://youtu.be/lbJAKxIz9fs ज्ञात हो कि नगर निगम जगदलपुर के 113 कार्यों के लिए 10 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से वार्डों में सीसी सड़क, नाली जैसे निर्माण किए जाएंगे। विधायक रेखचंद जैन का बुके देकर विधायक कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआइसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल, पार्षद पंचराज सिंह, लता निषाद, कोमल सेना, बलराम यादव, कमलेश पाठक, सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, यशवंत ध्रुव, सुखराम नाग, विजय कुमार, गौरनाथ नाग आदि मौजूद थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch