प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सौंवा संस्करण रविवार 30 अप्रैल को देश भर में सुना गया।
भखारा धमतरी - हरख जैन पप्पू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सौंवा संस्करण रविवार 30 अप्रैल को देश भर में सुना गया।गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह कार्यक्रम बूथ स्तर पर मनाया जाता है, जहाँ बूथ के कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमजन तक प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम से लोगों को जुड़ने का अवसर मिलता है।

उसी कड़ी में रविवार को नगर पंचायत भखारा के कार्यकर्ताओं द्वारा मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया गया, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "सौंवे संस्करण में लोकल फॉर वोकल अभियान, स्वरोजगार के क्षेत्र में बढ़ने, आत्मनिर्भर भारत निर्माण करने, टुरिज्म अभियान, पर्यावरण अभियान सहित विभिन्न क्षेत्रों पर देश को आगे बढाने का संदेश दिए।"

इस अवसर पर प्रभारी छत्रपाल बैंस, अध्यक्ष पुष्पलता देवांगन, हरख जैन, चूड़ामणि साहू, रामगोपाल देवांगन, गौतम जैन, झम्मन साहू, दीनानाथ साहू, राजू सेन, रामकृष्ण नेताम, सुमीत पांडे, अभिषेक शिंदे, धनुष देवांगन, उमेश सोनवानी, नवदीप गौर, विक्रांत शुक्ला, सियाराम पटेल, केदरू निर्मलकर, झम्मन रामायनी, मोहन गोस्वामी, सुरेश बन, कमलेश साहू, सुरेंद्र पटेल, हेमू निषाद, सुशीला निर्मलकर, मीना देवले, गोमती साहू, मैना निर्मलकर, पार्षदगण आदि सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।