BREAKING

कलेक्टर चंदन कुमार को शुभकामनाएं देते दी विदाई।

Share:

जगदलपुर - रविवार को बस्तर के निवर्तमान कलेक्टर श्री चंदन कुमार को संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन के साथ नगर निगम के पदाधिकारियों तथा पार्षदों ने उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते उन्हें बुके भेंटकर शुभकामनाएं देते विदाई दी। इस दौरान श्री जैन व अन्य ने श्री चंदनकुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का स्मरण कर उन्हें अविस्मरणीय बताया। विधायक श्री जैन के साथ नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआइसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, राजेश राय, सुशीला बघेल, पार्षद पंचराज सिंह, बलराम यादव, सूर्या पाणि, कमलेश पाठक, कोमल सेना, लता निषाद, सुखराम नाग, कांग्रेस नेत्री एस नीला आदि मौजूद थे।

Share:

Popular News