कवर्धा, 02 मई 2023 - राज्य सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अ कबीरधाम जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ग्राम पंचायत बोदा-03 में श्री दुखीराम धुर्वे के परिजन के शादि समारोह में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने लालपुर रोड़ कवर्धा में राजेन्द्र चंद्रवंशी के सुपुत्री, पार्षद भीखम कोसले सुपुत्र और बलदाउ चंद्रवंशी के सुपुत्री की शादी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए उपहार भी भेंट किए। श्री अकबर ने निवास में पहुंच कर पूरे परिवारजनों से भेंट-मुलाकात की और सभी का हाल-चाल जाना। इस अवसर पर महेश चंद्रवंशी, नीलकंठ चंद्रंवशी नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, लालजी चंद्रवंशी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, पार्षद मोहित महेश्वरी, सुनील साहू, कन्नू सोनी सहित अन्य जनप्रतिनधियों ने भी शादी की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।