कवर्धा, 02 मई 2023 - राज्य शासन के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सीएसआर मद अंतर्गत 73 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने यह प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। कार्य स्वीकृति मिलने से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों मंत्री श्री अकबर के प्रति आभार प्रकट किया है। केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि क्षेत्रों का विकास करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है। उनकी मांगों के अनुरूप विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य होने से क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े लोगों की जीवन उत्थान और पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य ध्येय है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना और जनहित से जुड़े मांग, समस्याओं का प्राथमिकता में निदान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि कवर्धा विधानसभा को 72 लाख रूपए की सौगात मिलने से वर्षो से उपेक्षित ग्राम एवं नगर को विकास के मुख्यधारा में जोड़कर आगे बढ़ने में विशेष बल भी मिलेगा। मंत्री श्री अकबर के प्रयासो से इन कार्यो के मिली स्वीकृति। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कवर्धा विकासखंड के वार्ड. 26 घोठिया रोड़ में मंच निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए, वार्ड नं 01 लोहारा रोड़ मां दुर्गा हनुमान मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बदराडीह में मंगल भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, आदिवासी मोहल्ला में मंच निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम पंचायत महराटोला में मंगल भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, अयोध्या नगर कवर्धा में विद्युत कनेक्शन के लिए 2 लाख रूपए, बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत खड़ौदाखुर्द के मेला स्थल में बाउन्ड्रीवाल निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, ग्राम पंचायत आमानारा में मंच निर्माण के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम केसर्मदा में में मंच निर्माण के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम पंचायत भुरसीपकरी में ठाकुरदेव महामाया के पास में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम मुरमंदा में औसरपाठ में सामुदायिक भवन (ज्योति कलश) निर्माण के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम पंचायत खैरबनाकला में पटेल समाज के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम अमलीडीह में किचन शेड निर्माण के लिए 01 लाख रूपए, ग्राम पंचायत कुरूवा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 4 लाख रूपए, ग्राम पंचायत तालपुर में शीतला माता मंदिर के पास सामुदायिक भवन एवं सीसी करण के लिए 5 लाख रूपए, हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 02 लाख, ग्राम पंचायत सारी में दुर्गा मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रूपए और ग्राम पंचायत खोलवा में हाईस्कूल एवं सामुदायिक भवन मैदान का समतलीकरण कार्य के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति दी है। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर जिले के समुचित विकास की परिकल्पना को लेकर क्षेत्र की जनता से भेंट मुलाकात कर रहे है। क्षेत्रवासियों के साथ जन चौपाल लगाकर क्षेत्र विकास से संबधित मांग, समस्याओं और शिकायतों से रूबरू हो रहे है, तथा जन आकांक्षाओ के अनुरूप क्षेत्र के समुचित विकास कार्यों को प्राथमिकता में रखकर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।