May 02, 2023


सांसद संतोष पाण्डेय ने ग्राम पंचायत नवागांवहटहा के सरपंच विजय धृतलहरे की मांग पर सामुदायिक भवन व यात्री प्रतीक्षालय किया स्वीकृत।

कवर्धा -: आज राजनांदगांव कवर्धा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद संतोष पाण्डेय से ग्राम पंचायत नवागांवहटहा के सरपंच व अन्य ग्रामिणो के साथ पंचायत के अतिआवश्यक समस्या को लेकर सांसद संतोष पाण्डेय से सौजन्य मुलाकात किया ! सांसद संतोष पाण्डेय ने सभी ग्रामिणो से कुशलक्षेप पुंछा और सरपंच विजय धृतलहरे ने सांसद को निवेदन करते हुए पंचायत के अतिआवश्यक सिरमागुडा में समुदायिक भवन एवं अटल चौक में बीस से अधिक गांवों के यात्री यात्रा करने बस प्रतिक्षा करते हैं। आमजन आवश्यकता को लेकर सरपंच विजय धृतलहरे ने सांसद से एक यात्री प्रतीक्षालय की मांग किया, सांसद जी ने आवश्यकता को देखते हुए तुरंत स्टील युक्त यात्री प्रतीक्षालय एव सामुदायिक भवन सिरमागुडा में निर्माण करने स्विकृती प्रदान किया। वही 9 मई को ग्राम डबराभाट के सतनाम मेला में बतौर आतिथ्य भी स्वीकार किया है। सांसद संतोष पाण्डेय उक्त स्विकृती से ग्राम पंचायत नवागांवहटहा के सभी निवासी आभार व्यक्त किया है, और सांसद जी के कर कमलों से ही यात्री प्रतीक्षालय एवं सामुदायिक भवन का भुमिपुजन कराने निश्चय किया है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नवागांवहटहा के राधेपटेल, पिरिथ यादव, दिलीप पटेल, असर मोहम्मद, तुकाराम पटेल, मन्नुपटेल,  जोहन यादव, रामूपटेल रहें।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch