पंडरिया - पंडरिया शहर से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत रमतला सिद्धार्थ राइस मिल मे 3 बजे रात्रि को बिजली केबल खराब होने के कारण आग लगी है। तड़के 4 बजे जानकारी होने के बाद पुलिस थाना फायरब्रिगेट को सूचना दी गई। तत्काल प्रशासनिक अमले के एक्शन मे आने के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। https://youtu.be/ZaQUOzW5Agk मिल मे रखे बारदाना व धान बोरी जल गयी है। नुकसान होने के सबंध मे अभी प्रशासन के तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नही मिली है। अनुमानित नुकसान लाखों रुपये की हो सकती है।