May 13, 2023


कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों ने बिखेरी खुशियां।

जगदलपुर - शनिवार को दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जबर्दस्त जीत की खुशियां संभाग मुख्यालय में कांग्रेसियों ने बिखेरी। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के साथ पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विधायक कार्यालय के समक्ष शाम को खूब आतिशबाजी की। मिठाई खिलाकर एक- दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। कांग्रेस की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, गंभीरनाथ नाग, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, शकील रिजवी, राजेश राय, सूर्या पानी, दयाराम कश्यप, पंचराज सिंह, कमलेश पाठक, यशवंत ध्रुव, कोमल सेना, सुशीला बघेल, यशपाल ठाकुर, परमजीत जसवाल, कल्पना मेश्राम, कनकदेई नाग, माधुरी शर्मा, अंजना नाग, अपर्णा बाजपेई, सुरेन्द्र झा, कौशल नागवंशी, अमरनाथ सिंह, गौरनाथ नाग, अफरोज़ बेगम, हेमू उपाध्याय, विक्रांत सिंह, महेश ठाकुर, महेश द्विवेदी, ज्योति राव, अंशु नाग, अभय सिंह, अनफाज खान, राजवीर सिंह, विवेक राव, लव मिश्रा, शुभम नायडू, अनुराग महतो, सैम्युल नाथ, नीलम कश्यप, संदीप दास, गौरव आयंगर, सौरभ जैन, धीरज पटेल, मनोहर सेठिया, दुशाल काले, सत्या ठाकुर, विशाल खंबारी, शिब्बू निराला, आयुष मोहन्ती, अवधेश झा, सायमा अशरफ, विनोद कुकड़े, संदीप, कुलदीप भदौरिया, गुंजन पानीग्राही, जगदीश सोरी, एस नीला, संतोष सिंह, मनोरंजन शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch