कवर्धा 17 मई - छत्तीसगढ़ शासन के क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कर्नाटक चुनाव में प्रचार प्रसार के दौरान एवं कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को आधार बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व एवं राज्य के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध प्रचार प्रसार किया, कांग्रेस पार्टी के द्वारा ऐसे किसी भी संगठन के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने का उल्लेख किया है, जो समाज में वैमनस्यता एवम सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करते है, कांग्रेस पार्टी धर्म के आधार पर काम नहीं करती, कांग्रेस पार्टी की नीति रीति रही है, लोगों में सद्भावना हो गरीब निम्न तबके के लोगों का हित हो, सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे कांग्रेश पार्टी आजादी की लड़ाई से अब तक देश हित में कार्य करते आ रही है। देशवासियों के विकास के लिए निरंतर काम करते आ रही है,।हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधीजी ने भारत जोड़ो यात्रा कुछ समय पूर्व कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4000 किलोमीटर यात्रा की थी, इस यात्रा के दौरान देशवासियों ने जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया एवं देश के लोग राहुल गांधी जी से जुड़े राहुल गांधी जी ने यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं को नजदीक से देखा महसूस किया, उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक लोगों की समस्याओं को पहुंचाया, उनके लिए आवाज उठाई, अग्रवाल जी आगे कहा कि अभी कर्नाटक के राज्य विधानसभा चुनाव में यह साबित हो गए कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्र की सरकार एवं कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी सरकार के विरुद्ध आम लोगों ने वोट करके दिखा दिया और ऐतिहासिक वोट से जीत दर्ज कराकर भाजपा के मंसूबे पर पानी फेर दिया, साथ ही भाजपा के द्वारा लोगों के मन में भ्रम पैदा करने के लिए और आपसी वैमनस्य बढ़ाने के लिए नफरत की बीच बोना चाहते थे, उस नफरत का जवाब कर्नाटक की जनता ने मोहब्बत से दिया और कांग्रेस को भारी मतों से विजय दिलाई, इस ऐतिहासिक जीत के अवसर पर कवर्धा कांग्रेस कार्यालय में संगीतमय भव्य सुंदर कांठ पाठ का आयोजन कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के द्वारा हनुमान जी की आरती सुंदरकांड का वाचन एवं हनुमान चालीसा का वाचन किया जावेगा, इस आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। क्रेड़ा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने सब से अपील की है दिनांक बीस मई को कांग्रेस भवन सिग्नल चौक के पास सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक सुंदरकांड आयोजन होगा, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता पीला वस्त्र एवं लाल वस्त्र के साथ समय को ध्यान में रखते हुए उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।