पंडरिया – जिला कबीरधाम तहसील पंडरिया के अंतर्गत मंडल कोलेगाँव कुण्डा की मुख्यालय ग्राम कोलेगाँव में परिछेत्रीय साहू समाज कोलेगाँव कुण्डा परिछेत्रीय अध्यक्ष लालाराम साहू, परिछेत्रीय सचिव लेखराज साहू के नेतृत्व में संत शिरोमणि माता कर्मा जंयती एवं लोकप्रिय नन्ही सी कलाकार आरू साहू के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संचालन धर्मराज साहू ने किया और इस कार्यक्रम की मुख्यअतिथि श्री अरुण साव (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ एवं सांसद बिलासपुर) अरुण साव ने समाज को संबोधित करते हुए कहा की हमारे साहू समाज एक सीधा साधा समाज हैं, हमारे समाज मे दानवीर भामाशाह,।संत माता कर्मा राजिम माता, सत्यनारायण बाबा, जैसे अनेकों संत महापुरुष पैदा हुए हैं, इसलिए साहू समाज को साधु समाज भी कहा जाता हैं, सावजी देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा की ओ भी साहू समाज का बेटा हैं, जिस प्रकार देश के लिए मोदी 18 घण्टे काम कर रहे हैं, ठीक उसी प्रकार मैं भी काम करूँगा, मुझे आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए मैं आप लोगों से आशीर्वाद मांगने आया हूँ, और सामाजिक एकता समरसता, राजीनीतिक, व्यापार, आर्थिक सुधार पर भी संबोधित किया।
अध्यक्षता थानेश्वर साहू अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग छ.ग. शासन), विशिष्ट अतिथि आदरणीय विष्णु साहू (पूर्व प्रदेश महामंत्री साहू संघ छ. ग.), गोपाल साहू (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष साहू संघ छ.ग.), तोखन साहू (पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक लोरमी), नरेश कुमार साहू (सांसद प्रतिनिधि), शीतल साहू (अध्यक्ष जिला साहु संघ कबीरधाम), श्रवण कुमार साहू संरक्षक तह. पंडरिया, गजपाल साहू अध्यक्ष तह. पंडरिया, भागीरथी साहू तह. उपाध्यक्ष, जोतराम साहू मण्डल संरक्षक, सतोष साहू उप सरपंच कोलेगाँव, नरोत्तम साहू तह.अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ एवं प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी समस्त तहसील अध्यक्ष समस्त परक्षेत्रीय अध्यक्ष समस्त ग्रामीण अध्यक्षगण एवं लगभग 7 हजार की संख्या में उपस्थित हुए थे एवं समस्त सामाजिक बधुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर इस संत माता कर्मा जयंती को सफल बनाने में आप लोगों का सराहनीय योगदान दिया हैं। इसलिए परिछेत्रीय साहू संघ कोलेगाँव कुण्डा की ओर सभी अतिथियों एवं इस कार्यक्रम की विशेष सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।