पंडरिया - भाजपा की टीम ने आज चलबो गोठान खोलबो पोल कार्यक्रम के तहत वनांचल क्षेत्र कुई कुकदुर के ग्राम पुटपुटा जाकर गौठान का निरीक्षण किया गया। प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उन्हें गौठान का हाल बेहाल स्थिति में मिला। पुटपुटा गौठान की स्थिति और भयावह है, एक भी गऊ माता नही थी, न चारा न पीने का पानी था, सिर्फ गोठान के नाम भ्रष्टाचार दिखा।
इस निरीक्षण में (चलबो गोठान खोलबो पोल) कार्यक्रम के प्रभारी श्री गोपाल साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मण्डल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, सांसद प्रतिनिधि रितेश सिंह ठाकुर, कुई कुकदुर युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दशरथ कुंभकार, युवा मोर्चा के महामंत्री राकेश पंदराम, झूलसिंग धुर्वे, सुदर्शन मरकाम, कृपाराम मरावी, कार्तिक मरावी, दुकालू मरावी, करताल धुर्वे, संजू मरावी, करणसिंह धुर्वे, तिहारो बाई, नेमसिंह धुर्वे, संतोष धुर्वे, रामजी मरावी एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।