पंडरिया - भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आज "चलबो गोठान खोलबो पोल" कार्यक्रम के तहत वनांचल क्षेत्र कुई कुकदुर के ग्राम दमगढ़ महिडबरा और नेऊर जाकर गौठान का निरीक्षण किया गया, गौठान का हाल बेहाल स्थिति में मिला। पुटपुटा गौठान की स्थिति और भयावह है, एक भी गऊ माता नही थी न चारा न पीने का पानी था, सिर्फ गोठान के नाम भ्रष्टाचार दिखा।
इस निरीक्षण में (चलबो गोठान खोलबो पोल) कार्यक्रम के प्रभारी श्री गोपाल साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मण्डल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, कुई कुकदुर महामंत्री बसंत वाटिया, सांसद प्रतिनिधि रितेश सिंह ठाकुर, कुई कुकदुर युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दशरथ कुंभकार, युवा मोर्चा के महामंत्री राकेश पंदराम, बहादुर सोनी, कृष्णा मरावी, निर्भय राम, प्रेम सिंह, मनोहर, रोशन मरावी, सुरेश मरावी, बाबूराज बैगा, दयाराम धुर्वे, लाल सिंह बैगा, सोन सिंह बैगा, श्रीमती सुशीला पनागर, जमुना पनागर, मानसिंह धुर्वे, जगदीश मरकाम, सुधाऊ मरावी, कार्तिक मरकाम एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।