कबीरधाम - भाजपा द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि आज "चलबो गोठान खोलबो पोल" कार्यक्रम के तहत वनांचल क्षेत्र कुई कुकदुर के ग्राम पोलमी कुकदुर कुई लोखान ग्राम के गौठानों का निरीक्षण किया गया, और गौठान का हाल बेहाल स्थिति में मिला। सभी गौठनो का की स्थिति बहुत दयनीय है, एक भी गऊ माता नही थी, न चारा न पीने का पानी था, सिर्फ गोठान के नाम भ्रष्टाचार दिखा। इस निरीक्षण में (चलबो गोठान खोलबो पोल) कार्यक्रम के प्रभारी गोपाल साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मण्डल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, कुई कुकदुर महामंत्री बसंत वाटिया, कुई कुकदुर सोनू सलूजा, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दशरथ कुंभकार, पंडरिया युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष नरोत्तम साहू, निर्भय राम, प्रेम सिंह, मनोहर, जगदीश मरकाम, सुधाऊ मरावी, कार्तिक मरकाम एवम आजूराम पोडावल, सेवाराम पटेल, दुखीराम यादव, विकास धुर्वे, भागसिंह मरावी, विजय गढ़ेवाल, धनीराम, योगेश्वर वर्मा, बलराम तांडिया, श्यामू पनरिया एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित भी उपस्थित रहे।