BREAKING

कृषि व्यापारी यूनियन की बैठक संपन्न, आशीष अग्रवाल जिलाध्यक्ष बने।।

Share:

कवर्धा - कृषि व्यापारी यूनियन छत्तीसगढ़ के द्वारा दिनाँक 04.06.23 को अग्रसेन भवन में कृषि व्यापारियों की बैठक रखी गई, जिसमें जिले के सभी व्यापारियों ने इस मीटिंग मे बढ़चढ़ कर भाग लिये। इस यूनियन का मुख्य उद्देश्य कबीरधाम जिला मे बिना लाइसेंस के खाद, बीज, दवा गाँव-गाँव मे घूम घूमकर बिक रहे है, उस पर उपसंचालक कृषि के माध्यम से रोक लगाने की मांग यूनियन के द्वारा किया जायेगा। एवं फर्टिलाइजर कंपनी के द्वारा जिले के व्यापारी बंधु को खाद के साथ लदान दिया जा रहा है, जबकी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा फर्टिलाइजर कंपनी को लदान देने का कोई परमिशन हो तो यूनियन के सामने कंपनी के द्वारा परमिश कॉपी को जमा किये जाए। आज के बैठक मे जिले से लगभग 80 व्यापारी के सहयोग से जिला का नया यूनियन का गठन करने का निर्णय लिया गया है, जिसमे सर्वसम्मति से कृषि व्यापारी यूनियन का जिलाध्यक्ष के रूप मे आशीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष - हुलास डड़सेना, रामभजन झरिया, सचिव - मनीष वर्मा, सहसचिव - दुष्यंत ठाकुर, संरक्षक - सुरेश चंद्रवंशी, गोपाल शुक्ला, गोपाल वैष्णव, ईश्वर जैन, प्रफुल्ल गुप्ता, तिरथ कोशिक, मोती पटेल, गुमान साहू, अविनाश ठाकुर, लीगल एडवाइजर के रूप मे सत्यम सुंदरम सुक्ला को नियुक्त किया गया है। कार्यकारणी सदस्यगण लाला साहू, धर्मेन्द्र सिन्हा, विनोद गुप्ता, नील मसीह, भूपेंद्र पटेल, घनश्याम पटेल, दिलीप पटेल, प्रशांत मिश्रा, विनोद मिश्रा, विनोद राजपूत, आनंद चंद्रवंशी, हिमांशु जायसवाल, दीपेश दानी नियुक्त किया गया। अपने उदबोधन में आशीष अग्रवाल ने कहा कि यूनियन के सदस्यगण एवं सभी व्यापारी लोगो का बहुत सहयोग और मेहनत लगन से काम किये है, उसके लिये मै आप लोगो का आभार व्यक्त करता हु, जल्द ही व्यापारी लोगो को यूनियन का सदस्यता फार्म दिया जायेगा।

Share:

Popular News