BREAKING

पंडरिया नगर पालिका में शामिल नही होना चाहते ग्राम रौहा के निवासी, कलेक्टर को दर्ज कराई आपत्ति।

Share:

कबीरधाम - आज ग्राम पंचायत रौहा के ग्रामीणों ने नगर पालिका पंडरिया में शामिल नहीं होने को लेकर ग्राम रौहा के ग्रामीण व उपसरपंच एवं पंच लोगों कलेक्टर से मुलाकात किए। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा या नोटिफिकेशन निकाला गया था, कि ग्राम पंचायत रौहा को नगर पालिका में शामिल होने हेतु प्रस्ताव पारित कर दावा आपत्ति का नोटिफिकेशन निकाला गया था, जिसमें ग्रामीणों का कहना है, कि नगर पंचायत पंडरिया की व्यवस्था नल जल स्वच्छता पूरी तरह से ध्वस्त है, और कोई भी योजनाओं का लाभ हम जब नगरपालिका में शामिल हो जाएंगे तो कोई भी लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए हम नगर पंचायत में शामिल नहीं होना चाहते। ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा के तहत हम सभी को रोजगार मिलता है, उसको छीन लिया जायेगा, गांव में अधिकतर किसान और खेती बाड़ी करने वाले लोग रहते है, तो हमारा कोई मतलब का नई होगा, इसलिए हम नगर पालिका में शामिल नई होना चाहते। [video width="640" height="352" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230605-WA0151.mp4"][/video] इसमें मुख्यरूप ग्राम पंचायत रौहा के उपसरपंच सरताज खान, पंच विक्रम यादव, पंच अर्जुन साहू, पंच रामा निर्मलकर, पंच नजीर खान, पंच सफेरुत खान, एडवर्ड मसीह, गीता चंद्रवंशी, शिवकुमारी चंद्रवंशी, कौशल्या, चंद्रवंशी पुष्पा, मानिकपुरी, इंदिरा मानिकपुरी, झड़वाई साहू, शतरूपा श्रीवास, गोदावरी साहू, रुखमणी साहू, भगवती चंद्रवंशी, सुकृति निर्मलकर, नंदनी चंद्रवंशी, कोदईया निषाद दुर्गा, मानिकपुरी, नंदनी चंद्रवंशी, मिथुन मानिकपुरी, फलित टंडन, शत्रुघ्न चंद्रवंशी, सुखी चंद्रवंशी, समारू चंद्रवंशी, विकास मानिकपुरी, पप्पू साहू, शंकर साहू, मनोज साहू, सौरभ, चंद्रवंशी सेवक, निर्मलकर, गणेश चंद्रवंशी, गनीराम साहू, कुंजराम हठले, भागबली यादव, हेमनाथ यादव, कलीराम, निषाद, सुरेश हटले, उत्तरा निषाद, राजाराम, गैदुराम, कौशल, दल्ला, गयाराम टंडन, बराती चंद्रवंशी, सुरेश चंद्रवंशी, एवं समस्त ग्रामवासी की उपस्थित रहे।

Share:

Popular News