पंडरिया - पी.एस. सी. चयन परीक्षा पास कर पंडरिया मे प्रथम बार यादव समाज से राजेंद्र यादव के पुत्र युवा आकाश यादव का चयन वन विभाग मे परीक्षेत्र अधिकारी के पद हुआ है। इसे लेकर यादव समाज के साथ ही अन्य समाज भी आकाश यादव को बधाई दे रहा है। 4 मई को आकाश के द्वारा अपने माता पिता परिजन इष्ट मित्र मे जानकारी साझा किया तो सभी लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए फोन पर बधाई देने लगे। देर रात तक केक काटकर खुशियां मनाई गई। आकाश यादव का नाम डी.एस.पी. के पद पर फास्ट वेटिंग लिस्ट में भी है। इस पद के चयन में श्रेय प्रथम दृष्टा माता पिता का आशीर्वाद कठिन परिश्रम को जाता है। पंडरिया मे यादव समाज से आकाश यादव प्रथम व्यक्ति है, जो पी.एस.सी. चयन परीक्षा में स्थान बनाकर अपनों का मान बढ़ाया है।