BREAKING

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने हेलीपैड पर बैगा एवं आदिवासियों के विशेष श्रृंगार बिरनमाला से किया गया आत्मीय स्वागत।

Share:

कवर्धा, 09 जून 2023 - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एक दिवसीय कबीरधाम जिला कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा के पुलिस लाईन हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल का हेलीपैड पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर एवं जनप्रतिनिधियों ने बैगा एवं आदिवासियों के विशेष श्रृंगार बिरनमाला से आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत भी पहुंचे। https://youtu.be/zRBOTB0oRRw https://youtu.be/K8QQqMRE6Cw पुलिस लाईन हेलीपैड पर पंडरिया विधायक श्रीमति ममता चंद्राकर, योग आयोग के सदस्य गणेश योगी, क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा अगम अनंत, कवर्धा कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष चोवा साहू, लालजी चंद्रवंशी, लालबहादुर चंद्रवंशी, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, भीखम कोशाले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, डीएफओ श्री चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Share:

Popular News