June 10, 2023


कवर्धा में नवनिर्मित राजीव भवन का लोकार्पण प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजाजी की मुख्य उपस्थिति में सम्पन्न हुआ - अर्जुन तिवारी

कवर्धा/पंडरिया - शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एकदिवसीय प्रवास पर कवर्धा पहुंचे इस दौरान मुख्यमंत्री छिरहा गांव में नवनिर्मित राजीव भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल ने कांग्रेस भवन का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह पर साधा निशाना:- मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने भाषण की शुरुआत "कका जिंदा हे" से की मुख्यमंत्री ने कवर्धा में निर्मित राजीव भवन के लिए मोहम्मद अक़बर भाई को बधाई दिया, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में दूसरा सबसे भव्य कांग्रेस भवन कवर्धा ज़िले में बना है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कका को खा-खा बोलने की बात को छत्तीसगढ़वासियों का अपमान बताया है। https://youtu.be/dkl67GvE554 मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर 15 सालों तक प्रदेश में लूट-खसोट मचाने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि पंद्रह सालों तक योजना के नाम पर चावल, धान, चप्पल और मोबाईल में धांधली करने का काम भाजपा के रमन सिंह के सरकार ने किया था। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण:- कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जी कवर्धा हाईटेक बस स्टैंड पहुंचे मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री 10 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित बस स्टैंड का उद्घाटन किया,।सीएम ने कलेक्टर कार्यालय में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया इसके साथ ही 24 अलग विकास कार्यो के लिए 140 करोड़ 50 लाख रुपये का भूमिपूजन भी किया, जिसमें कृषि के क्षेत्र में ज़िले में सिंचाई क्षमता को बढ़ाने के लिए पंडरिया ब्लॉक के क्रांति जलाशय के निस्तारण औऱ घटोला जलाशय का भूमिपूजन किया। जिले में विभिन्न विकास कार्यों के लिए सीएम ने 140 करोड़ 50 लाख रुपये की सौगात दी पौनी पसारी परिसर का लोकार्पण कर सीएम भूपेश बघेल चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए। हम सब लगातार संगठन को मज़बूती देते हुए, सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए शुरू की गयी योजनाओं को जनता तक पहुँचाते हुए जनता का भरोसा जीत रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की अनेक उपलब्धियों को लेकर कांग्रेसजनों से चर्चा हुआ एवं पार्टी संगठन पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाने व एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिए। हम सभी कार्यकर्तागण,कांग्रेसजन भूपेश बघेल की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष ले जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक लेकर जाना है व लाभ दिलाना है जनता का भरोसा सरकार पर बढ़ा है आगामी समय भरोसा है बरकरार फिर कांग्रेस सरकार। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा जी, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, कवर्धा के लोकप्रिय विधायक व वरिष्ठ मंत्री माननीय श्री मोहम्मद अक़बर भाई, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सयुंक्त सचिव विजय जांगिड़, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी, प्रदेश महामंत्री पीयूष कोसरे, संगठन प्रभारी थानेश्वर पाटिला, बैजनाथ चन्द्राकर अध्यक्ष अपैक्स बैंक, श्री कन्हैया अग्रवाल, ऋषि शर्मा, मोहित माहेश्वरी सभी ब्लॉक अध्यक्षगण, जोन प्रभारीगण, सेक्टर प्रभारीगण, बूथ प्रभारीगण, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद गण, प्रदेश पदाधिकारी, जनपद सदस्य, निगम, मंडल, आयोग, प्राधिकरण के सदस्य गण, सोसायटी अध्यक्ष, राजिव गांधी युवा मितान क्लब के अध्यक्ष गण, युवा कांग्रेस के ऊर्जावान अध्यक्ष गण, एनएसयूआई के साथीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, आई टी सेल के साथी गण, मजदूर कांग्रेस, सेवादल, झुग्गी झोपड़ी के सदस्य गण, पिछड़ा वर्ग के साथी गण, सहित अनेक कांग्रेसजन एवं कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान एवं ईमानदार कार्यकर्ता गण, सहित क्षेत्र के देवतुल्य जनता, व जिले दोनों विधानसभाओं के कार्यकर्तागण भारी संख्या में उपस्थित रहे।  

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch