पंडरिया – साल भर से कबीरधाम जिले के बहुचर्चित डिवाइन पब्लिक स्कूल मान्यता के फर्जीवाड़े में डिवाइन पब्लिक स्कूल का संचालन करने वाले अजान शिक्षण समिति के संचालक सदस्यों फिरोज खान अध्यक्ष नगर पंचायत के परिवार के 5 सदस्यों तथा अन्य चार सदस्यों के विरुद्ध श्रीमान ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पंडरिया द्वारा दिनांक 16-6-2023 को मामला क्रमांक 728 में गंभीर धाराओ धारा 420, 467, 468, 470, 471 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है, और आरोपियों को दिनांक 20-7-2023 को कोर्ट में उपस्थित होने को सूचना पत्र जारी किया गया है।