नियम का उलंघन करने पुलिस का कोई जवाब नही, पुलिस नियम मनवाती है मानती नही।
रामकुमार टण्डन, कवर्धा
कुकदुर :- पुलिस से दूर रहना हमेशा बेहतर होता है, लेकिन आजकल पुलिस की गाड़ियों से भी काफी बचकर रहने की जरूरत है। खुदा न खास्ता आप अगर पुलिस की गाड़ी की चपेट में आ गए तो न क्लेम मिलेगा, न कोई मुआवजा। हो सकता है कि पुलिस इस बात से भी मुकर जाए कि एक्सीडेंट उसकी गाड़ी से हुआ है।
पुलिस जवान शहर की सडक़ों पर जिस बाइक और जिप्सी से आम लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हैं, उस कार (बोलेरो) पर नंबर ही अंकित नहीं है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी पुरानी होने की वजह से नंबर मिट गया है, जबकि उसी गाड़ी पर पुलिस का सायरन लगा हुआ है।
आम लोगों से वसूल रही जुर्माना : पुलिस हर दिन वाहन चेकिंग कर नियमों की अनदेखी करने वालों से 500 से लेकर 5000 रुपए तक जुर्माना वसूल करती है। वाहन चालक से पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट आदि के पर जुर्माना लिया जाता है। लेकिन थानों में उपयोग की जाने वाली कार बोलरो ही नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़क पर बिना किसी रोक-टोक के दौड़ रही है।