कबीरधाम - थाना बोडला जिला कवर्धा के गुमशुदा लालित दुबे पिता बाल गोविंद दुबे उम्र 35 वष॔ ग्राम बांधाटोला जो वनरक्षक के पद पर ग्राम दीयाबार बीट मे बीट प्रभारी था। जो दिनांक 18/6/23 के प्रातः 7.30 बजे के आसपास अपनी मोटरसाइकिल से घर से अपने बीट मे कार्य करने निकला था, जो शाम मे घर वापस ना आने पर परिवार सदस्यो व्दारा खोजबीन किये ना मिलने पर उनकी पत्नी के व्दारा थाना बोडला मे उसी दिन गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया गया। थाना मे गुम इंसान क्र 17/23 पंजीबद कर लगातार जांच पता तलाश खोजबीन, जंगल की सर्चिंग किया जा रहा था, जो आज दिनांक 22/6/23 के प्रातः सर्चिंग के दौरान ग्राम घोंघा के बाऊलीखोला के जंगल मे पहाड़ी के नीचे गुम इंसान की मोटरसाइकिल व उसकी लाश बरामद किया गया है। https://youtu.be/IIQihX6DXuc घटनास्थल के पास कीटनाशक दवाई के रेपर व खाली शीशी मिला है, घटनास्थल व लाश के अवलोकन से प्रथम दृश्यता मामला आत्महत्या का होना प्रतित हो रहा है, मृतक के परिवार सदस्यो को सूचित किया गया है, शवपंचनामा पश्चात शव पी एम हेतू भेजा जाएगा जांच पड़ताल जारी है।