पंडरिया- शक्कर कारखाना पंडरिया के निर्माण के 7 साल बाद बड़ी मुश्किल से वहाँ के कर्मचारियों को निवास के लिए सुंदर भवन मिलने की आस आस पर पानी फिरता नजर आ रहा है, भवन निर्माण कार्य पूरा नही हुआ कि भवन में दरारे देखी जा रही है, साथ ही अजब गजब तरीके से मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है।
जोगी कांग्रेस के युवा नेता रवि चंद्रवंशी ने PWD विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंडरिया PWD विभाग के अधिकारीयो द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने, ठेकेदार को फायदा पहुचाने का काम जोर सोर से चालू है,कारखाना परिसर में 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहे आवासीय परिसर में विभाग लीपापोती करने को आतुर है जिसका स्पस्ट उदाहरण है कि बिना बिजली बिना पानी अधूरे निर्माण कार्य के बावजूद कारखाना कर्मचारियों को चाबी क्यो सौप दिया गया, (कर्मचारियों से पूजा प्रतिष्ठा भी करा लिया गया है)
चंद्रवंशी ने कहा कि आखिर इतनी हड़बड़ी PWD अधिकारियों को क्यों, बाथरूम का दरवाजा 8 वा अजूबा से कम नही, कारखाना के कर्मचारियों के उपयोग से पहले PwD के अधिकारियों को उपयोग कर देखना चाहिए फिर पता चलेगा कि कैसे घटिया निर्माण हुआ है।
चंद्रवंशी ने आगे कहा कि निर्माणाधीन भवन में बड़ी बड़ी दरारे पड़ गई है, जिस पर पूरे मामले की शिकायत आगामी दिनों में PwD मंत्री व pwd सचिव व मुख्य अभियंता से मिलकर बहुत जल्द की जावेगी साथ ही यह मांग किया जाएगा, कि जब तक कि आरोप की जांच व उचित कार्यवाही न हो तब तक ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने की मांग करेंगे।