BREAKING

संतोष साहू बने छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष, कर्मचारियों में हर्ष।

Share:

पंडरिया – ब्लाक के मोहतरा निवासी संतोष साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला कबीरवाम का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिला से प्राप्त प्रस्ताव में उल्लेखित परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जी.आर. चन्द्रा द्वारा श्री संतोष कुमार साहू, व्याख्याता (सहायक कार्यक्रम समन्वयक) समग्र शिक्षा कबीरधाम को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाखा कवीरधाम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री साहू को जिला के कार्यकारणी एवं विकासखण्ड तथा तहसील में अध्यक्षो को मनोनीत कर कर्मचारियों के मध्य सदस्यता अभियान चलाकर सदस्यता सूची प्रांतीय निकाय द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी को सौंपते हुए विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने निर्देशित किया गया है। श्री साहू के नियुक्ति पर आर के महरा, मोहन राजपूत, प्रफुल बिसेन, दीपक ठाकुर, शत्रुहन डड़सेना, संतोष सोनी, पवन पाठक, ईश्वर तिवारी, मन्नू चंद्रसेन, राजेन्द्र नेताम, कलीराम चन्द्राकर, खेलन धुर्वे, धिराजी साहू, अंजोर सिंह सिदार, धर्मराज वर्मा, गोपी सोनी, अंतराम साहू, महेश गिरी, मनीराम ध्रुव, चंद्रप्रकाश राजपूत, कुमार चन्द्राकर, राकेश रमण, राजेन्द्र साहू, राजकुमार पाठकर, राजकुमार ध्रुव, द्वारिका ध्रुव, बीआर बघेल, विजय चंदेल, तुलस चन्द्राकर, भागवत साहू, गलीराम बंजारे सहित ब्लाक व जिले के कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। श्री साहू ने नियुक्ति के बाद कर्मचारियों के हित मे सभी को साथ लेकर चलने की बात कही है।

Share:

Popular News